न्यूज़ फ्लैश 18 - Nf18 Desk
भारत में बेरोजगारी दर में गिरावट, जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 6.8 फीसदी पर
बेरोजगारी दूर करने के लिए केंद्र व राज्य सरकारों ने मिलकर कई कदम उठाए हैं। इनके सकारात्मक परिणाम परस्पर नजर आने लगे हैं। नेशनल सैम्पल सर्वे ऑफिस (NSSO) के आंकड़ों के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर इस वर्ष जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 6.8 फीसदी रही। वहीं बीते साल इसी तिमाही में यह 8.2 फीसदी थी।
शहरी इलाकों में घट रही बेरोजगारी
यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने दी है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से सोमवार को एक बयान जारी किया गया जिसमें बताया गया कि इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में बेरोजगारी दर घटकर 6.8 फीसदी रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 8.2 फीसदी थी। NSSO  के मुताबिक बेरोजगारी दर पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में सबसे ज्यादा रही थी। उस समय इसकी मुख्य वजह देश में कोरोना संबंधित बाधाएं थी।
क्या कहते हैं पिछले साल के आंकड़े ?
NSSO सर्वेक्षण के मुताबिक बेरोजगारी दर पिछले साल जुलाई-सितंबर और अक्टूबर-दिसंबर में 7.2 फीसदी थी। वहीं अप्रैल-जून, 2022 में यह 7.6 फीसदी थी। निश्चित अवधि पर होने वाले 18वें श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के आंकड़ों के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून, 2022 में 7.6 फीसदी थी।
महिलाओं की बेरोजगारी के बारे में क्या कहते हैं आंकड़े ?
आंकड़ों के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 साल और उससे अधिक) में बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च, 2023 में घटकर 9.2 फीसदी पर आ गई है, जो कि एक साल पहले इसी तिमाही में 10.1 फीसदी थी। वहीं, पुरुषों में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर इस साल पहली तिमाही में कम होकर छह फीसदी रही, जो एक साल पहले 2022 की जनवरी-मार्च तिमाही में 7.7 फीसदी थी।
पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे के मुताबिक जनवरी 2022 से बेरोजगारी की दर में लगातार कमी देखने को मिल रही है। जनवरी 2022 में देश में बेरोजगारी की दर 8.2 फीसदी थी जो अप्रैल-जून 2022 के तिमाही में घटकर 7.6 फीसदी तो वहीं जुलाई-सितंबर 2022 की तिमाही में 7.2 फीसदी, अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में 7.2 फीसदी से घटकर जनवरी-मार्च तिमाही में 6.8 फीसदी पर आ गई है।
वर्किंग पापुलेशन रेशियो में भी देखी गई बढ़ोतरी
जनवरी-मार्च 2023 अवधि में देश में 45.2 फीसदी जनता को रोजगार मिला हुआ है जो इससे पहले की तिमाही में 44.7 फीसदी पर था। उल्लेखनीय है कि बीते 9 वर्षों के सफर में भारत ने आर्थिक मोर्चे पर एक बड़ी छलांग लगाई है। स्पष्ट है कि सरकार ने अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे भी संबल प्रदान करने की तमाम कोशिशें की हैं। उसी के परिणाम अब नतीजों के रूप में हमारे सामने आ रहे हैं।
कानूनी दायरे में आएंगे प्रदेश के इमीग्रेशन सेंटर, कानून बनाने के लिए किया जा रहा अध्ययन : गृह मंत्री अनिल विज
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कबूतरबाजी एक गंभीर समस्या है और हम चाहते हैं कि इमीग्रेशन सेंटरों पर भी कोई न कोई पाबंदी हो। इसके लिए कानून बने और आसपास के प्रदेशों व केन्द्र का भी अध्ययन किया जा रहा है ताकि इन सेंटरों को कानून के दायरे में लाया जा सके।
श्री विज मंगलवार अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा इमीग्रेशन सेंटरों पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही कानून भी बनाया जाएगा ताकि कबूतरबाजी के मामलों को रोका जा सके। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने पहले भी कबूतरबाजी के मामलों को रोकने के लिए आईजी भारती अरोड़ा की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई थी और लगभग 550 लोगों को कबूतरबाजी के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। अब दोबारा 17 अप्रैल 2023 को अम्बाला रेंज के आईजी सिबास कबिराज की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई गई है जिसमें अम्बाला पुलिस अधीक्षक व कैथल पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। यह एसआईटी आज तक कबूतरबाजी मामले के तहत 160 मुकदमें दर्ज कर 45 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
आने वाली पीढ़ियों के लिए जल जरूरी, धरती को रिचार्ज करना जरूरी : अनिल विज
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर लोकसभा मे 75 अमृत सरोवर बनाने की बात का स्वागत करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि धरती को रिचार्ज करना बहुत जरूरी है, आने वाली पीढ़ियों व जीवन के लिए जल है, उसे बचाना बहुत जरूरी है, हम इसका दोहन तो बहुत कर रहे हैं लेकिन हम रिचार्ज नहीं कर रहे। इसलिए हमारे विवेकशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर लोकसभा क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर बनाने की बात कही है। हरियाणा भी बना रहा है और अम्बाला छावनी में पंजोखरा साहिब गांव में अमृत सरोवर के तहत तालाब का जीर्णोद्धार किया गया है जिसका उदघाटन उन्होंने किया था, हम और भी ऐसे सरोवर बना रहे हैं।
हरियाणा पुलिस पर दर्ज मामले में हो रही जांच : अनिल विज
हरियाणा के मेवात मे गौरक्षकों की हत्या के मामले मे राजस्थान पुलिस ने हरियाणा पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज़ किया है। इस पर गृह मंत्री विज ने कहा कि मामले दर्ज होते रहते हैं और इनका समाधान भी होता है। जो जांच हो रही है उसमें अलग-अलग एफआईआर  दर्ज हैं। अब वो अंजाम तक पहुंचेगी क्योंकि उनकी जांच हो रही है और जांच के बाद ही किसी तथ्य तक पहुंचा जा सकता है।
आम आदमी पार्टी पर मंत्री विज का तंज “शक्तिहीन क्या शक्ति प्रदर्शन करेगा”
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी के दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन पर गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि शक्तिप्रदर्शन वही करेगा जिसके पास शक्ति होंगी, शक्तिहीन क्या शक्तिप्रदर्शन करेगा। वही इसी अध्यादेश के मामले मे एक मीटिंग मे कांग्रेस केजरीवाल के मामले में बंटी नजर आई, इस पर विज ने कहा कि केजरीवाल व कांग्रेस सुबह इकट्ठे होते है और शाम को अलग अलग हो जाते है इसीलिए लोगो ने इनको गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। वही, इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा है कि उनके पास दस विधायक होते तो वे अपनी सरकार बनाते, इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि सपने लेने पर कोई टैक्स नहीं है और अभय चौटाला जी भी सपने ले रहे हैं और यह सपने लेते रहें।
लोकतंत्र के मंदिर पर गलत ब्यानबाजी पर विज खफा, कहा “ऐसे लोगों को राजनीति से पूरी तरह से निष्काषित कर देना चाहिए”
आरजेडी ने नये संसद भवन बारे ट्वीट कर उसकी तुलना ताबूत से की है इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक बात हो नहीं सकती कि लोकतंत्र के इस मंदिर को आप (आरजेडी) इस तरह की उपमाएं दो। ऐसे लोगों को राजनीति से पूरी तरह से निष्काषित कर देना चाहिए चाहे वह किसी भी पार्टी से हों। जनता को भी पूरी तरह से ऐसे लोगों का बहिष्कार कर देना चाहिए जो लोकतंत्र के मंदिर के बारे में ऐसी अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग करते हैं।
अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने निवास स्थान पर विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को भी सुना और कुछ समस्याओं के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों को फोन कर इन समस्याओं का निपटान करने के निर्देश भी दिए। गांव कौंकपुर से आए राजू ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के तहत एक गीत भी तैयार किया और उसे सुनाया। सिरसा से फरियादी ने युवक के साथ हुई मारपीट के बाद उस द्वारा सुसाईड किए जाने की शिकायत रखी, उसने गृहमंत्री को यह भी बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में कर रखी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। गृहमंत्री ने मामले में सिरसा पुलिस अधीक्षक को फोन कर मामले में संलिप्त आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
सुरजमुखी खरीद का केन्द्र अम्बाला में स्थापित होने बारे उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को फोन करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को अपनी सुरजमुखी की फसल बेचने में सुगमता हो सके। बाजीगर कालोनी अम्बाला छावनी से आए विक्की व उनके क्षेत्र से आए लोगों ने उनके एरिया में हो रहे विकास कार्यों के लिए गृहमंत्री का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया। नन्हेड़ा से आए लोगों ने नाला पक्का करने व मोहड़ा से आए लोगों ने सीवरेज व्यवस्था बारे अपनी समस्या रखी। इस मौके पर मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, किरण पाल चौहान, अजय पराशर, विपिन खन्ना, जसबीर जस्सी, श्याम अरोड़ा, डीएसपी रजनीश शर्मा के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। वे आज सिडनी के ओलिंपिक पार्क में भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। इस प्रोग्राम के लिए गाड़ियों और प्राइवेट चार्टर से लोगों को सिडनी लाया जा रहा है, जिसे मोदी एयरवेज और मोदी एक्सप्रेस नाम दिया गया है। कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज भी शामिल होंगे।
ऑस्ट्रेलिया में मोदी की मौजूदगी में हैरिस पार्क के इलाके का नाम बदलकर 'लिटिल इंडिया' कर दिया जाएगा। इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई अखबार को दिए इंटरव्यू में PM मोदी ने कहा कि वे भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं। इसमें डिफेंस और सुरक्षा संबंध शामिल हैं, ताकि इंडो-पैसेफिक क्षेत्र को बेहतर बनाया जा सके।
PM बोले- ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा
उन्होंने कहा- मैं ऐसा इंसान नहीं हूं कि जो आसानी से संतुष्ट हो जाए, और में जानता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज भी ऐसे ही हैं। मुझे यकीन है कि जब हम सिडनी में मिलेंगे तो इस पर चर्चा होगी कि हम अपने रिश्तों को अलग स्तर पर कैसे ले जा सकते हैं, साथ मिलकर बेहतर काम कैसे कर सकते हैं और सहयोग को कैसे बढ़ा सकते हैं। मोदी राजीव गांधी के बाद ऑस्ट्रेलिया जाने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं।
PM एल्बनीज से मुलाकात करेंगे
मोदी 24 मई को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंटनी एल्बनीज से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बातचीत करेंगे। मोदी यहां ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल डेविड जॉन हर्ले से भी मुलाकात करेंगे। 25 मई को सुबह दिल्ली वापस आ जाएंगे।
ये मोदी का दूसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा
ये PM मोदी का दूसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है। इसके पहले वो 2014 में सिडनी गए थे। मोदी के शुरुआती शेड्यूल के मुताबिक उन्हें ऑस्ट्रेलिया QUAD की बैठक के लिए जाना था। हालांकि अमेरिका में चल रही कर्ज की समस्या के कारण बैठक को G7 समिट के दौरान जापान में ही कर लिया गया। इसके बावजूद PM ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा रद्द नहीं किया।
'PM मोदी के लिए जुटने वाली भीड़ को मैनेज करना चुनौती'
QUAD की बैठक के दौरान एल्बनीज ने कहा था कि सिडनी के जिस कम्युनिटी रिसेप्शन में PM मोदी का कार्यक्रम होगा, उसमें 20 हजार लोगों की ही क्षमता है। ऐसे में एल्बनीज ने मोदी को बताया कि उनके सामने भीड़ को मैनेज करने की चुनौती है।
एल्बनीज ने अपने भारत दौरे को भी याद किया। जब 90 हजार लोगों ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका और मोदी का स्वागत किया था। इस पर बाइडेन ने कहा- मुझे आपका ऑटोग्राफ लेना चाहिए।
राजस्थान में बारिश-ओले गिरने का अलर्ट:60KM की स्पीड से अंधड़ आने की चेतावनी; धौलपुर-करौली में बरसात
राजस्थान में आज से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके असर से आधे से ज्यादा राज्य में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने 60KM की स्पीड से अंधड़ आने की भी चेतावनी भी जारी की है।
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जो नया सिस्टम आया है। इससे राज्य का मौसम एक बार फिर पलट सकता है। इसकी शुरुआत आज बीकानेर, जोधपुर संभाग से हो सकती है। यहां बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं धूलभरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। राज्य में आज मौसम की स्थिति देखें तो बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर जिलों में सुबह हल्के बादल भी छाए।
उन्होंने बताया कि नए सिस्टम का सबसे ज्यादा असर 24 से 26 मई के बीच देखने को मिलेगा। इसके लिए कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 24 मई को झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर एरिया में अंधड़ के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, सीकर, अलवर, अजमेर, दौसा, धौलपुर एरिया में भी आंधी के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। इनके लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
25 मई को नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अलवर, अजमेर, भरतपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, हनुमानगढ़ और गंगानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
26 मई को भी इस सिस्टम का तेज असर देखने को मिलेगा। इस दिन अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर एरिया में आंधी-बारिश हो सकती है।
धौलपुर में बारिश, बीकानेर में रात का पारा 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर
पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो धौलपुर, करौली एरिया में 22 मई को बारिश हुई। धौलपुर में 3.5MM बारिश हुई। वहीं, सोमवार को कई शहरों में दिन के तापमान में भी कमी हुई।
सिरोही, जालोर, हनुमानगढ़, डूंगरपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और अजमेर में दिन के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। 22 मई को सबसे ज्यादा गर्मी चूरू में रही। जहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, सबसे गर्म रात बीकानेर में रही। जहां का न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया।
वैदिक पंचांग से जानते है की आज का आपका कैसा रहेगा दिन
वैदिक पंचांग
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। घर में किसी नए वाहन के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिसके साथ साथ आप अपने कामों पर भी ध्यान लगाएं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह मशवरा देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आप अपने किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को भी माफ करना होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कोई काम आप अपने माता-पिता से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा करने की कोशिश करेंगे और उलझन रहने के कारण आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। व्यवस्था कर रहे लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण आज उन्हें जाना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे और उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी किसी गलती के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधित मामला आपको समस्या दे सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके आस पड़ोस में यदि आज कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें चुप रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। यदि आपके पास कुछ पुराने कर्ज है, तो उन्हें आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप अपनी समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। आप व्यवसाय में आज कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों में चल रहे आपसी मतभेद को लेकर आज आपको तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आपका कार्यक्षेत्र में कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको आज किसी संपत्ति संबंधित विवाद को अपने भाइयों से मिलजुलकर निपटाने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी काम को करें, तो उसे वरिष्ठ सदस्यों के निगरानी में करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। लेनदेन से संबंधित किसी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। यदि आपको किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह भी आज दूर होगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। किसी लेनदेन से संबंधित मामले मे आप सावधानी बरतें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनके किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं। किसी बाहरी व्यक्ति से आप अपने घर में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत ना करें। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के भविष्य के लिए प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी, इसलिए कामों में ढील ना दें।
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आपको अपने रुके हुए कामों को समय रहते निपटाना होगा, नहीं तो कुछ कामों को लेकर बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपकी जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही है, तो वह भी बातचीत के जरिए समाप्त होगी। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपनी रुकी हुई डीलों को फाइनल करने का मौका मिलेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से किसी निवेश संबंधी मामले को लेकर बातचीत हो सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी होगी, लेकिन आप शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। आप अपने किसी काम के लिए अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।आपको आज किसी नई सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है।
2000 रुपये के नोटों की वापसी पर RBI गवर्नर का स्पष्टीकरण
2000 रुपये के नोटों की वापसी पर RBI गवर्नर का स्पष्टीकरण
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2000 रुपये के नोट पर लिए गए फैसले को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। इस संबंध में आरबीआई गवर्नर ने सोमवार को कहा कि लोगों को 4 महीने का समय दिया गया है, आराम से बैंक जाएं और 2000 रुपये के नोट बदलें। साथ ही आरबीआई गवर्नर ने देश की जनता को स्पष्ट रूप से यह समझाने की कोशिश की है कि 2000 रुपये के नोट बदलवाने की जल्दबाजी न करें। उन्होंने कहा कि नोट बदलवाने के लिए बैंक की ओर से पर्याप्त समय दिया गया है।
4 महीने का समय है, आराम से 2000 रुपये के नोट बदलें
उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए चार महीने का समय दिया गया है। चार महीने के भीतर जब भी आपको समय सूटेबल लगे तब आप बैंक जाकर 2000 रुपये के नोट एक्सचेंज करा सकते हैं। ऐसा नहीं कि आप तुरंत आज या कल ही जाएं। इसके लिए बैंक-बैंक जाकर भीड़ न करें, बल्कि आराम से जाकर नोट एक्सचेंज कराएं। इस बीच लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए भी आरबीआई ने बैंकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
बैंकों को रखना होगा नोट बदलने का डाटा
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि 2000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेना मुद्रा प्रबंधन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आरबीआई लंबे समय से 'क्लीन नोट पॉलिसी' पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय-समय पर किसी विशेष श्रृंखला के नोट वापस ले लेता है और नए नोट जारी करता है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन बदले गए 2000 रुपये के नोटों की राशि और खातों में जमा की गई राशि का डेटा बनाए रखें। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि जब भी यह डेटा मांगा जाएगा, बैंकों को सूचना देनी होगी।
आज से शुरू हो रही नोट बदलने की प्रक्रिया
उन्होंने कहा कि बैंकों से कहा गया है कि वे कल से शुरू हो रही प्रक्रिया के दौरान 2000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए जरूरी इंतजाम रखें। आरबीआई गवर्नर को उम्मीद है कि इस साल 30 सितंबर तक ज्यादातर 2000 के बैंक नोट सरकारी खजाने में वापस आ जाएंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरबीआई 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस ले रहा है लेकिन वे वैध मुद्रा यानी लीगल टेंडर के रूप में जारी हैं। उन्होंने कहा कि आरबीआई बैंक नोटों के आदान-प्रदान के संबंध में लोगों को होने वाली कठिनाइयों के प्रति संवेदनशील होगा।
आज जारी एक सर्कुलर में, आरबीआई ने कहा है कि बैंकों को गर्मी के मौसम को देखते हुए पर्याप्त छायादार प्रतीक्षालय और पीने के पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। सर्कुलर में आरबीआई ने उल्लेख किया है कि काउंटर पर 2000 रुपये के बैंक नोटों के आदान-प्रदान की सुविधा जनता को सामान्य तरीके से प्रदान की जाएगी।
2000 रुपये के नोट बदलने के लिए RBI की गाइडलाइन
वहीं आरबीआई गवर्नर ने नोट बदलने की प्रक्रिया और नोट एक्सचेंज लिमिट को लेकर कहा है कि जिन लोगों के पास बैंक खाता नहीं है आरबीआई ने उन्हें एक बार में 2000 रुपये के 10 नोट बदलवाने की अनुमति दी है। इसका मतलब है कि एक बार में नोट बदलवाने की लिमिट 20,000 रुपये है। वहीं, जिनके पास इससे अधिक संख्या में 2000 रुपये के नोट हैं, वे उन्हें अपने बैंक अकाउंट में जमा करा सकते हैं।
कहां-कहां मिलेगी सुविधा ?
आरबीआई के मुताबिक, आप किसी भी बैंक की किसी भी ब्रांच में नोट बदल सकते हैं। इसके लिए अपने नजदीकी ब्रांच में जाकर 2000 रुपये के नोट आसानी से जमा या बदलवा सकते हैं। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि जिस बैंक में आपका अकाउंट है सिर्फ वहीं आप नोटों को जमा या बदल सकते हैं। यानी बैंकों में 2000 रुपये के नोट सामान्य प्रक्रिया के तहत जमा किए जा सकते हैं।
' क्लीन नोट' पॉलिसी अपना रहा RBI
आरबीआई के 19 रीजनल ऑफिस में जाकर भी 2000 रुपये के नोटों को बदला जा सकता है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि आरबीआई लंबे समय से 'क्लीन नोट' पॉलिसी अपना रही है। इसे लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मैं स्पष्ट करता हूं कि यह रिजर्व बैंक के मुद्रा प्रबंधन संचालन का एक हिस्सा है। समय-समय पर आरबीआई नोटों को वापस लेता है और नए नोट जारी करता है।
2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बने रहेंगे
उन्होंने कहा हम 2000 रुपये के नोटों को संचालन से वापस ले रहे हैं, लेकिन वे कानूनी या लीगल टेंडर के रूप में जारी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद हो चुकी है।
30 सितंबर तक 2000 रुपये के अधिकतर नोट बैंकों में वापस आने की संभावना
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 30 सितंबर तक बैंक में 2000 रुपये के अधिकतर नोट वापस आने की संभावना है। उसके पश्चात् हालात का आकलन करके निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की मुद्रा प्रबंधन व्यवस्था बेहद पुख्ता है। इसलिए लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
2000 का नोट लेने से मना नहीं कर सकते दुकानदार
आरबीआई ने यह भी साफ कर दिया है कि 2000 रुपये के नोट को लेकर परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप बैंक में तो 2000 का नोट बदल ही सकते हैं, साथ ही किसी भी दुकान पर जाकर उस नोट से आसानी से सामान भी खरीद सकते हैं क्योंकि कोई भी दुकानदार इस नोट को लेने से मना नहीं कर सकता।
धर्मांतरण का आरोप लगा समुदाय विशेष के कार्यक्रम पर हमला, दो जख्मी, गाड़ियों में तोड़फोड़
धर्मांतरण का आरोप लगा समुदाय विशेष के कार्यक्रम पर हमला, दो जख्मी, गाड़ियों में तोड़फोड़
अमृतसर में जंडियाला थाना क्षेत्र के गांव राजेवाल के पास धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए कुछ शरारती तत्वों ने रविवार दोपहर एक समुदाय विशेष के समागम में हमला कर दिया। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। शरारती तत्वों ने वहां दो कारों में तोड़फोड़ भी की। इससे गुस्साए लोगों ने वहां धरना लगा दिया। जानकारी मिलते ही एसएसपी (देहात) सतिंदर सिंह, एसपी (डी) जुगराज सिंह भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। एसपी जुगराज सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ वारदात का पता चलते ही अल्पसंख्यक आयोग (पंजाब) के सदस्य डॉ. सुभाष थोना भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित लोगों ने उन्हें बताया है कि रविवार दोपहर 20-25 लोग कार्यक्रम में पहुंचे। हमलावर कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण का आरोप लगा रहे थे। लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दो लोगों को जख्मी कर दिया। इस बीच जब लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने वहां खड़ी दो कारों के शीशे तोड़ दिए और फरार हो गए।
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IAS और 24 PCS अधिकारियों का तबादला, यहां पढ़ें किसे-कहां भेजा गया
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 IAS और 24 PCS अधिकारियों का तबादला, यहां पढ़ें किसे-कहां भेजा गया
पंजाब सरकार ने रविवार देर रात को 39 आईएएस, 24 पीसीएस अधिकारियों समेत 64 अफसरों का तबादला कर दिया। आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार को एनआरआई मामले का प्रिंसिपल सेक्रेटरी, सुमेर सिंह गुर्जर को शिकायत निवारण का प्रिंसिपल सेक्रेटरी और अजय शर्मा को स्थानीय निकाय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। अलकनंदा दयाल को सेक्रेटरी राजस्व एवं पुनर्वास, श्रुति सिंह को सचिव राजस्व एवं पुनर्वास नियुक्त करते हुए पंजाब भवन नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गगनदीप सिंह बराड़ को सचिव स्वतंत्रता सेनानी, तनु कश्यप को सचिव गृह मामले एवं न्याय लगाते हुए पंजाब भवन नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दलजीत सिंह मांगट को कमिश्नर फिरोजपुर डिवीजन फिरोजपुर लगाते हुए सेक्रेटरी लोकपाल का अतिरिक्त प्रभार, रूपांजलि कार्तिक को स्पेशल सेक्रेटरी स्कूल शिक्षा, राजीव पराशर को सेक्रेटरी राज्य चुनाव आयोग पंजाब नियुक्त करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब फाइनेंसियल कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार, रामवीर को सेक्रेटरी पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड इंडस्ट्रियल ट्रेंनिंग नियुक्त करते हुए सेक्रेटरी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।
बिना आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही जमा कर सकेंगे दो हजार के नोट, SBI ने दी जानकारी
बिना आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही जमा कर सकेंगे दो हजार के नोट, SBI ने दी जानकारी
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रविवार को बताया है कि ग्राहक दो हजार के नोट बिना किसी आईडी प्रूफ और फॉर्म भरे ही बैंक की विभिन्न शाखाओं से बदलवा सकेंगे। एसबीआई ने कहा है कि 20 हजार कीमत तक के नोट बिना आईडी प्रूफ के बदलवाए जा सकेंगे। बता दें कि एसबीआई का यह स्पष्टीकरण, सोशल मीडिया पर चल रहीं उन अफवाहों के बाद सामने आया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि दो हजार के नोट बदलवाने के लिए आईडी प्रूफ, आधार कार्ड दिखाने के साथ ही एक फॉर्म भी भरना होगा। स्टेट बैंक ने अपने चीफ जनरल मैनेजर्स को दी जानकारी रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एलान किया था कि 2000 के करेंसी नोट चलन से बाहर होंगे। हालांकि नोटों को बदलने के लिए रिजर्व बैंक ने 30 सितंबर तक का वक्त दिया है। इस दौरान लोग बैंकों में जाकर अपने दो हजार के नोट अन्य करेंसी नोट से बदल सकते हैं। अब स्टेट बैंक ने अपने सभी स्थानीय हेड ऑफिस के चीफ जनरल मैनेजर्स को भेजी जानकारी में बताया है कि 20 हजार तक की कीमत के दो हजार के नोट बिना किसी आईडी प्रूफ और मांग पर्ची के बदले जा सकेंगे। अपने ही बैंक खाते में जमा करने की सीमा तय नहीं अपने ही खाते में दो हजार के नोट जमा करने की रिजर्व बैंक ने कोई सीमा तय नहीं की है लेकिन यह ग्राहकों को केवाईसी और अन्य वैधानिक नियमों पर निर्भर करेगा। 20 मई को भेजी जानकारी में एसबीआई ने कहा है कि दो हजार के नोट बदलवाने के लिए किसी आईडी प्रूफ की भी जरूरत नहीं होगी। बैंक ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वह जनता के साथ सहयोग करें ताकि दो हजार के नोट बदलने की पूरी प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के और आसानी से पूरी हो सके। नोट बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू है
HP High Court: अदालतों में अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी मुजरिमों की पेशी, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
HP High Court: अदालतों में अब वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी मुजरिमों की पेशी, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
देश भर में 1382 जेलों की दुर्दशा के मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के तहत प्रदेश हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में जेलों की दुर्दशा के मामले में निचली अदालतों को आदेश दिए हैं कि विचाराधीन कैदियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये की जाए। अदालत ने प्रदेश की निचली सभी अदालतों को आदेश दिए हैं कि वे मुजरिमों की निजी तौर पर हाजिरी दर्ज करवाने के लिए बाध्य आदेश पारित न करें। इसके अलावा अदालत ने नालागढ़ के किशनपुरा जेल में 15 जून तक पानी और सीवरेज का काम पूरा करने के आदेश दिए हैं। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश विरेंदर सिंह की खंडपीठ ने अपने आदेशों की अनुपालना 16 जून तक तलब की है।
अदालत ने किशनपुरा में नव निर्मित जेल में विभिन्न श्रेणियों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश दिए थे। मुख्य सचिव ने अदालत को बताया कि जेल विभाग में कुल 761 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 575 पद भरे गए हैं और 186 पद खाली हैं। इसके कारण जेलों का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। किशनपुरा जेल को तुरंत कार्यान्वित करने के लिए 21 पद वार्डर, एक पद जेओए आईटी और एक पद डिस्पेंसर का स्वीकृत किया गया है।
जेल वार्डर के 69 पदों को भरने के लिए 15 से 20 दिनों के भीतर निर्णय लिया जाएगा। अदालत ने हिमुडा को आदेश दिए है कि 19 अप्रैल 2022 को दिए गए आदेशों की अनुपालना रिपोर्ट दायर करें। अदालत ने आदेश दिए थे कि नालागढ़ स्थित किशनपुरा में नव निर्मित जेल की सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त की जाए। इसी तरह सेंट्रल जेल कंडा में एक महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने के आदेश पारित किए थे ताकि महिला कैदियों की हर सप्ताह चिकित्सा हो सके।
कैदियों की ओर से निर्मित उत्पाद की बिक्री पर कर में छूट देने के लिए राज्य सरकार को विचार करने के आदेश दिए गए थे। खंडपीठ ने न्यायालय परिसर व जिलाधीश कार्यालय में कैदियों की ओर से निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए आउटलेट प्रदान किये जाने के भी आदेश दिए थे। मॉडल जेल कंडा में वेंडिंग मशीन के माध्यम से सैनिटरी नैपकिन की सुविधा प्रदान करने पर भी विचार करने को कहा गया था। राज्य की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों के मनोरंजन और खेल गतिविधियां के लिए आवश्यक धन उपलब्ध कराने पर विचार करने के आदेश दिए गए थे।
इसके अलावा नालागढ़, कुल्लू, मंडी और सोलन में नवनिर्मित जेलों की स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की थी। बता दें कि देश भर में 1382 जेलों की दुर्दशा के मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के तहत प्रदेश हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान पाया था कि देश भर में 1382 ऐसी जेलें है जिनकी दुर्दशा बिलकुल ख़राब है। इन जेलों को मानव ठहराव के लिए उचित नहीं माना गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भारतवर्ष के सभी मुख्य न्यायाधीशों को निर्देश दिए थे कि वे इस बारे में संज्ञान ले और सुप्रीम कोर्ट को अवगत करवाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनुपालना में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था।